संगम एक्सप्रेस में बंद की गईं कंपार्टमेंट की लाइट
बुलंदशहर निवासी अधिवक्ता अनुज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम वह प्रयागराज हाई कोर्ट जाने के लिए संगम एक्सप्रेस में सवार हुए। ट्रेन के बुलंदशहर से निकलने के कुछ दी बाद ही सभी कंपार्टमेंट की लाइट बंद कर दी गईं। हालांकि, ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है, स्टेशन पर भी पुलिस की चेकिंग सुचारू मिली थी। पुलिसकर्मी लोगों से पैनिक ना होने की अपील भी करते हुए नजर आए।
अफवाह ना फैलें इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर
जनपद पुलिस ने अपना खुफिया तंत्र भी एक्टिव कर दिया है। देश विरोधी कार्यों में यदि कोई लिप्त पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी पुलिस प्रशासन नजर बनाए हुए है। कहीं किसी तरह की कोई अफवाह फैलाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- शासन से हाई अलर्ट जैसे कोई निर्देश नहीं हैं। लोगों से अपील है कि वह सर्तकता बरतें। यदि शासन से कोई निर्देश मिलते हैं तो सोशल मीडिया, माइक सिस्टम से लोगों को अवगत कराया जाएगा।
- श्रुति डीएम
- शासन की ओर से अभी कोई नए निर्देश नहीं मिले हैं। लोगों को मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूक किया गया है, कि आपात स्थिति से कैसे निपटना है। खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है।
- दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी।
यह भी पढ़ें- India Pakistan Tension: पाकिस्तान के सभी हमलों को भारत ने किया नाकाम, सारे सैन्य स्टेशन पूरी तरह सुरक्षित
संबंधित वीडियो-