फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साहब, पति ने बिन तलाक कर लिया दूसरा निकाह, दे रहा हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर निवासी महिला के पति ने उसे बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया। पीड़िता को जब इस बाबत जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिस पर आरोपी ने पीड़िता को घर से धक्का देकर निकाल दिया और भविष्य में विरोध करने पर हत्या की धमकी दी है। पीड़िता ने मामले में एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला ऊपरकोट निवासी नसरीन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका निकाह करीब 4 वर्ष पूर्व हाथरस निवासी युवक के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता का आरोप है कि करीब 2 वर्ष पूर्व आरोपी पति ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तब से यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। बताया कि बीते दिनों उसे जानकारी हुई कि उसके पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरा निकाह कर लिया है। जिस पर पीड़िता ने अपनी ससुराल जाकर इस बाबत विरोध जताया। आरोप है कि इसके बाद पति ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया। भविष्य में पीड़िता को हत्या की धमकी दी गई है, एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।





किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए आरोपी

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री मंगलवार को घर से घेर पर पशुओं को बांधने के लिए गई थी। लेकिन रास्ते से ही उसे क्वार्सी जिला अलीगढ़ निवासी राहुल, पीपी, रोहित, दीपक, अर्जुन, प्रदीप, चंद्रो देवी बहला फुसलाकर कार में बैठा कर अपहरण कर ले गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें