फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साहब.. पति ने बच्चा किया गायब, अब मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव अलावा रहीमपुर में पत्नी ने पति पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि शिकायत से बौखलाकर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के गांव अलावा रहीमपुर निवासी ब्रजेश देवी ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 22 सितंबर की सुबह पांच वर्षीय बेटा शिवा अपने पिता मोहित कुमार के साथ गया था। दोपहर दो बजे मोहित कुमार वापस घर लौट आए। लेकिन उनका पुत्र उनके साथ नहीं लौटा। इस संबंध में पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करके सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। शाम सात बजे लखावटी पुलिस चौकी पर पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को तहरीर देने से बौखलाए ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर दी और उसे घर से भगा दिया। पीड़िता फिर लखावटी चौकी पर पहुंची। लेकिन, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और बच्चे की बरामदगी की गुहार लगाई। एसएसपी ने एसओ औरंगाबाद को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें