बुलंदशहर/सिकंदराबाद। साहब शराब के नशे में पड़ोसी युवक छेड़छाड़ करते हैं। कई बार मामले आरोपियों ने छेड़छाड़ की, लेकिन लोक लाज के कारण शिकायत नहीं दी। अब पीड़िता ने मामले में थाना समाधान दिवस पर शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। इस दौरान जिले के सभी थानों में कुल 50 शिकायतें आईं, इनमें से मौके पर केवल 25 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
शनिवार को जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम सीपी सिंह-एसएसपी श्लोक कुमार ने सिकंदराबाद थाने में लोगों की शिकायतें सुनीं। मौके पर राजस्व संबंधी केवल दो शिकायतें आई, जिनके निस्तारण के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। जिले के सभी थानों में कुल 50 शिकायतों में से 25 का ही निस्तारण किया गया, शेष 25 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। स्याना थाने में एक महिला ने शिकायत देकर पड़ोसी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामले में तत्काल आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। अगौता थाने में एक छात्रा ने पुलिस को शिकायत दी और कहा कि स्कूल आने जाने के दौरान एक युवक उनका पीछा करता है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, ताकि वह परेशान न करे। इस दौरान गुलावठी, नरसेना, खानपुर, अरनिया, सलेमपुर और नरौरा थाने में कोई भी फरियादी अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। जबकि औरंगाबाद, खुर्जा नगर, खुर्जा देहात, जहांगीरपुर, शिकारपुर, अहार और रामघाट थाने में केवल एक-एक फरियादी ही अपनी शिकायत लेकर पहुंचा।
थानावार प्राप्त शिकायतें -
थाना
प्राप्त शिकायतें
निस्तारित
कोतवाली नगर
03
01
कोतवाली देहात
02
01
अगौता
03
03
औरंगाबाद
01
00
सिकंदराबाद
02
01
चोला
04
03
ककोड़ स्याना
03
03
बीबीनगर
02
02
खुर्जा नगर
01
00
खुर्जा देहात
01
01
जहांगीरपुर
01
00
शिकारपुर
01
01
पहासू
03
01
अहमदगढ़
02
00
अनूपशहर
03
02
जहांगीराबाद
04
02
अहार
01
00
डिबाई
03
02
रामघाट
01
00
छतारी
03
02
कुल
58
25