फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साहब.. प्रेम विवाह के बाद जबरन पत्नी को ले गए मायके वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक-युवती ने बीते दिनों आर्य समाज रीति से प्रेम विवाह कर लिया। आरोप है कि अब नवविवाहिता को उसके मायके वाले जबरन अपने साथ ले गए हैं। इसका जब पीड़ित पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे भी हत्या की धमकी दी है। पीड़ित ने पत्नी के साथ ऑनर किलिंग की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगर के गांव मोहनकुटी क्षेत्र निवासी अभय सिंह ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने गत 12 दिसंबर एक अन्य गांव निवासी युवती से आर्य समाज रीति से प्रेम विवाह कर लिया था। वह दोनों पति-पत्नी बालिग हैं और उनके द्वारा आपसी सहमति से शादी की गई है। आरोप है कि उनकी पत्नी के मायके वाले उनकी शादी से खुश नहीं हैं। 14 दिसंबर को उनकी पत्नी को उसका भाई और अन्य रिश्तेदार जबरन खींचकर अपने साथ ले गए। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे भूड क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां बंधक बनाकर रखा गया है। ऐसे में पीड़ित को अपनी पत्नी की ऑनर किलिंग की आशंका है। पीड़ित ने पत्नी को बंधनमुक्त कराने की मांग की है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें