फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी पेयजल की किल्लत से निजात

Fri, 14 Oct 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नगरपालिका बोर्ड की बैठक लेती चेयरपर्सन पिंकी गर्ग। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
करीब 16 करोड़ के 27 प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से बोर्ड ने अपनी मुहर लगा दी। नगर क्षेत्र में 36 लाख से 10 मिनी नलकूप लगाए जाएंगे। मिनी नलकूपों से पानी की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में इन प्रस्तावों को चेयरपर्सन की अध्यक्षता में पास कर दिया गया। बोर्ड में पास प्रस्तावों से शहर में कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों के अलावा अन्य काम भी शामिल हैं। शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में चेयरर्पसन पिंकी गर्ग की अध्यक्षता और ईओ एके सिंह की मौजूदगी में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में करीब 16 करोड़ के 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी। नगर पालिका अपनी सीमा क्षेत्र के अंतर्गत 10 मिनी नलकूपों को लगाएगी। यह नलकूप 36 लाख रुपये की लागत से लगाए जाएंगे। इसमें तीन नलकूप उपरकोट क्षेत्र में लगाए जाएंगे। नगर में 10 और मिनी नलकूप लगने से पानी की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन


इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव कई मोहल्लों में इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण, पीवीसी पाइप लाइन बिछाने का कार्य और प्रकाश के लिए एलईडी लाइटों का निर्माण शामिल है। बैठक में एलईडी लाइट खरीद के लिए करीब 31 लाख रुपये का प्रस्ताव पास किया गया।

बैठक में मोहल्ला देवीपुरा प्रथम में वाल्मीकि बस्ती में स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल वाल्मीकि द्वार के निर्माण कार्य का प्रस्ताव भी पास किया गया। आवास विकास द्वितीय में 20 लाख रुपये से नाला निर्माण का प्रस्ताव भी पास किया गया।

आने वाले ठंड के मौसम को देखते हुए कर्मियों को गर्म ड्रैस और नगर में तीन स्थानों पर अस्थायी रैन बसेरे का प्रस्ताव भी पास किया गया। इसके अलावा अलाव जलाने के लिए 700 कुंतल लकड़ी खरीद के लिए चार लाख 20 हजार की लकड़ी खरीद का प्रस्ताव भी पास किया गया।

बैठक में सभासद ऋषिपाल सिंह, संजय शर्मा, सुखदेव शर्मा, सुरेखा चौधरी, अशोक चौधरी, योगेश गुप्ता, एओ भोलानाथा गौतम, राजकुमार आदि रहे।

फिर बंदर पकड़ेगी नगर पालिका
कागजों पर बंदर पकड़ने के लिए मशहूर नगर पालिका अफसर अब फिर यह काम करेंगे। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में शहरी सीमा में बंदरों को पकड़ने का ठेका एक बार फिर छोड़ा गया है। इस काम के लिए बोर्ड बैठक में पांच लाख रुपये का टेंडर प्रस्ताव पास किया गया है।

पंचवर्षीय कार्यकाल की अंतिम बोर्ड बैठक
नगर पालिका की यह बोर्ड बैठक अंतिम हो सकती है। अगले माह 14 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान बैठक नहीं हो सकती है। इसके बाद विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो जाएगी। इसके बाद संसद का बजट सत्र शुरू हो जाएगा। बजट सत्र के बाद कभी भी नगर पंचायत चुनाव का बिगुल फुंक जाएगा।

नगर पालिका बोर्ड बैठक में 16 करोड़ के 27 प्रस्तावों की मुहर लगी है। प्रस्तावित कामों के शुरू होने से शहर के विकास कार्य में तेजी आएगी। एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
बोर्ड बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर काम शुरू होने के बाद शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। शहर के विकास के लिए यह प्रस्ताव काफी अहम होंगे। पिंकी गर्ग, चेयरपर्सन, नगर पालिका
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें