फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दुकानदार की मौत, स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
पहासू में सीढ़ियों से गिर कर हुई मौत की घटना में मृतक आरिफ का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल फोटो
विज्ञापन
पहासू। कस्बा क्षेत्र के अनाज मंडी मोहल्ला निवासी दुकानदार 25 वर्षीय आरिफ की घर की सीढ़ियों से गिरने पर मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने पहासू सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


अनाज मंडी के पास रहने वाले गुलबशर ने बताया कि उनका बेटा आरिफ और वह घर के पास ही परचून की दुकान चलाते हैं। सोमवार रात को आरिफ घर की पहली मंजिल पर था। रात करीब 11 बजे वह नीचे आ रहा था। तभी बारिश के पानी के कारण गीली सीढ़ियों पर उसका पैर फिसल गया।
आरिफ नीचे गिर गया। पहले उसका सिर वाश बेसिन पर लगा और इसके बाद सीढ़ियों पर लगे लोहे के एंगिल सिर में घुस गए। मौजूद परिजन घायल आरिफ को पहले पहासू सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक नहीं थे। वहां से अलीगढ़ मेडिकल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पिता गुलबशर ने बताया कि घर से बमुश्किल पचास मीटर की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। काफी देर गुहार लगाने के बाद भी किसी चिकित्सक के नहीं आने पर परिजन अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए। रास्ते में ही आरिफ की मौत हो गई।
आरोप है कि पहासू स्वास्थ्य केंद्र में में यदि प्राथमिक चिकित्सा मिल जाती तो शायद उसकी जान बच जाती। पहासू सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आरोप गलत है। केंद्र में चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। इसका सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें