प्रयागराज में मेडल जीतने वाले एचवी गिरी शूटिंग रेंज के निशानेबाज अपने कोच के साथ। स्रोत: संस्थ
बुलंशहर। प्रयागराज में आयोजित 25वीं प्री-उत्तर प्रदेश राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में एचवी गिरी शूटिंग रेंज के निशानेबाजाें ने मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ पुरुष चैंपियनशिप में चौधरी जयंत अत्री ने स्वर्ण पदक व दक्ष चौधरी ने कांस्य पदक जीता है।
10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर महिला चैंपियनशिप में साक्षी राजपूत ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, 10 मीटर एयर पिस्टल सब यूथ टीम में शामिल चौधरी जयंत अत्री, दक्ष चौधरी व उत्कर्ष भारद्वाज ने रजत पदक अपने नाम किया। 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ टीम में शामिल सक्षम सिंह, रॉबिन सैनी व ऋषभ पचौरी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
इसी तरह इज्म खान व देव राघव का भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इस उपलब्धि पर सोमवार को एचवी गिरी शूटिंग रेंज के कोच जयकांत ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। सेंट गिरी स्कूल के प्रबंधक अभिषेक गिरी ने भी सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद
प्रयागराज में मेडल जीतने वाले एचवी गिरी शूटिंग रेंज के निशानेबाज अपने कोच के साथ। स्रोत: संस्थ