यमुनापुरम में बेसिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र-छात्रा और उनके साथ आ
बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय 41वीं जनपद स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। पहले दिन हुई 50 मीटर दौड़ में शिवम स्याना ब्लॉक से, 100 मीटर दौड़ में बुलंदशहर ब्लॉक से मोहम्मद शाद, 200 मीटर दौड़ में बुलंदशहर ब्लॉक से अमन और 400 मीटर दौड़ में जहांगीराबाद ब्लॉक से करन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी तरह खिलाड़ियों ने अन्य खेलों में भी अपनी जीत दर्ज कराई। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और जिले भर के स्कूलों से आए शिक्षकों ने भागीदारी की। यमुनापुरम स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता की शुरूआत डीएम सीपी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार और मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना ने ध्वजारोहण और मशाल जलाकर की। प्रतियोगिता बुधवार को भी जारी रहेगी।
डीएम सीपी समेत अन्य अधिकारियों ने कबूतर उड़ाने के बाद सभी छात्र-छात्राओं को पारदर्शिता के साथ खेल भावना को बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 ब्लाॅकों के दो हजार से अधिक वह छात्र-छात्राएं भागीदारी कर रहे हैं, जो ब्लॉक स्तर पर हुई प्रतियोगिता में जीत दर्ज करा चुके हैं।
पहले दिन की प्रतियोगिता में एक हजार से अधिक बच्चों ने भागीदारी की।