जानकारी के मुताबिक, कैंसर से पीड़ित अनिल शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा था। अनिल शर्मा योगी सरकार में वन राज्य मंत्री भी रह चुके थे। उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
साल 2002 में पहली बार बने विधायक
अनिल शर्मा बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाल थे। अनिल शर्मा ग्राम सुरजावली के बहुत कम उम्र में निर्विरोध प्रधान चुने गए थे। वह साल 2002 में पहली बार खुर्जा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए थे।
जिसके बाद साल 2007 में खुर्जा सीट से ही बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक चुने गए। 2012 में शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव हार गए थे। जिसके बाद अनिल शर्मा भाजपा में शामिल हुए।
उन्होंने भाजपा के टिकट पर 2017 में शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत गए। इतना ही नहीं प्रदेश की योगी सरकार में वन, पर्यावरण राज्य मंत्री बने। अनिल शर्मा ने साल 2022 में फिर से भाजपा के टिकट पर शिकारपुर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए।