कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स के टेस्ट इवेंट की टीम के साथ कोच शांति स्वरूप व अन्य। स्रोत : स्वयं
बुलंदशहर। जनपद निवासी अंतरराष्ट्रीय कैनोइंग खिलाड़ी शांति स्वरूप को कैनो स्प्रिंट एशियन गेम्स के टेस्ट इवेंट में भारतीय टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली है। जापान में 16 अप्रैल से शुरू हो रहे इस इवेंट के लिए शांति स्वरूप खिलाड़ियों संग रवाना हो गए हैं।
शिकारपुर क्षेत्र के गांव करैना निवासी शांति स्वरुप सेना में सूबेदार के पद पर रुड़की में तैनात हैं। इसके साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद और देश का नाम रोशन कर चुके हैं। वर्तमान में वह भारतीय सेना में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि सितंबर माह में जापान में एशियन गेम्स होंगे। इससे पूर्व जापान के मियोची शहर में 16 अप्रैल से टेस्ट इवेंट शुरू हो रहे हैं। इसमें भारत के 13 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विदेशी कोच अलेक्जेंडर, जॉर्जेली के साथ कोच की जिम्मेदारी मिली है। कोच रजीना किर्क को भारतीय महिला टीम की जिम्मेदारी मिली है।