सिल्वर मेडल विजेता शाहरुख के साथ कोच व अन्य शूटर। संवाद
बुलंदशहर। मेरठ में आयोजित हुई चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में जिले के शूटर शाहरुख ने सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में जीरो कूल शूटिंग रेंज के 25 शूटरों ने प्रतिभाग किया। मेरठ से नगर आगमन पर एकेडमी में सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
नगर के डीएम रोड स्थित जीरो कूल शूटिंग एकेडमी के 25 शूटरों ने मेरठ के बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुई चार दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
कोच मनीष चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में आईएसएसएफ एयर पिस्टल यूथ मेन वर्ग में शाहरुख ने 600 में से 580, हर्षवर्धन ने 600 में से 568 व पार्षव वशिष्ठ में 600 में से 559 का स्कोर किया।
आईएसएसएफ एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में ऋषभ सिंह ने 600 में से 555, आईएसएसएफ एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में नैना राठौर ने 600 में से 532 का स्कोर किया। एनआर एयर पिस्टल सीनियर वूमेन वर्ग में सुषमा रानी ने 400 में से 324 व मीना चौहान ने 400 में से 282 का स्कोर किया।
एनआर एयर पिस्टल यूथ वूमेन वर्ग में अनन्या शर्मा ने 400 में से 295, एनआर एयर पिस्टल सीनियर वर्ग में अभिषेक गुप्ता 400 में से 282, एनआर एयर पिस्टल जूनियर वर्ग में लक्ष्य ने 400 में से 377 का स्कोर किया। एनआर एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में अदविक ने 400 में से 337, युवान चौधरी ने 400 में से 331, भास्कर ने 400 में से 316 का स्कोर किया।
आयोजन समिति ने बताया कि शाहरुख को 11 हजार की धनराशि, मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एकेडमी पहुंचने पर साथी खिलाड़यों ने शाहरुख का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान एकेडमी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जैन व कोच मोंटी और डॉ. स्वेता द्विवेदी मौजूद रहीं।