फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख हत्याकांड: अवैध संबंधों को लेकर हत्या की आशंका, देवर- भाभी नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के मोहल्ला रूकनसराय निवासी झोलाछाप शाहरुख की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश अब अवैध संबंधों और रंजिश के इर्द-गिर्द सिमट गई है। मृतक के भाई ने गांव जुलेपुरा निवासी युवक और उसकी भाभी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सोची-समझी साजिश के तहत शाहरुख को फोन करके बुलाया गया और फिर भाईपुरा रजवाहे के पास गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे राजफाश के लिए कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में मृतक के भाई तालिब ने बताया कि 5 अप्रैल को गांव जुलेपुरा निवासी शादान ने शाहरुख को बार-बार फोन करके गांव बुलाया था। जब शाहरुख ने जाने से मना किया, तो तालिब की शादान से बात हुई। आरोप है कि शादान ने फोन पर ही धमकी दी थी कि शाहरुख ने उनके परिवार की एक महिला को बहला-फुसलाकर गलत संबंध बनाए हैं। शादान ने कहा था कि शाहरुख माफी मांग ले, वरना उसे जान से मार दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इसी विवाद को सुलझाने के लिए गांव में एक पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसमें शाहरुख शामिल होने गया था। लेकिन, सोमवार को उसका शव भाईपुरा रजवाहे के पास मिलने से सनसनी फैल गई। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस के साथ-साथ स्वाट और सर्विलांस टीम को भी खुलासे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने पर आरोपी शादान और शाहरुख के बीच हुई बातचीत के अहम सबूत मिले हैं। पुलिस की एक टीम ने जुलेपुरा और आसपास के इलाकों में दबिश देकर तीन-चार संदिग्धों को उठाया है। हालांकि, एफआईआर में मुख्य रूप से अवैध संबंधों का जिक्र है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को भी नजरअंदाज नहीं कर रही है।



कोट...

- क्लीनिक संचालक शाहरुख की हत्या के मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर शादान, कमर जहां और कुछ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्या की गुत्थी सुलझाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। - प्रखर पाण्डेय, सीओ सिटी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें