फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉटरी नगरी में बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 22 Jul 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
नाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पॉटरी नगरी में 196 करोड़ रुपये की लागत से सीवर प्लांट बनाया जाएगा। शासन से प्रस्ताव मिलने के बाद जलनिगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। प्लांट के जलशोधक यंत्र के लिए मौजपुर में जगह चिह्नित की गई है। सीवर प्लांट निर्माण के होने के बाद नगर में नाले ओवर फ्लो होने, जलभराव आदि समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


शहर के नाले-नालियों के चोक होने, ओवर फ्लो होने के कारण जलभराव आदि की समस्या से आए दिन जूझना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। साफ-सफाई न होने के कारण उफनते नाले नगर के गली-मोहल्लों में समस्या का कारण बन रहे हैं।

लेकिन जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए शहर की सीमा के चारो तरफ सीवर लाइन डालने का काम जल्द ही शुरू होगा। सीवर लाइन को शहर के अंदर बनाए गए नाले-नालियों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


जल निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सीवर लाइन के लिए जल शोधक यंत्र (एसटीपी) का निर्माण भी किया जाना है। इसके लिए शासन के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जंक्शन क्षेत्र के मौजपुर गांव में 18 बीघे की जमीन चिह्नित की है।

शासन के निर्देश पर सीवर प्लांट के लिए मौजपुर गांव में जमीन चिह्नित की गई है। 18 बीघे के रकबे में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। -इंदुप्रकाश सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें