फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छह निजी वाहन समेत सात सीज, दो बस समेत तीन का काटा चालान

विज्ञापन
बस का चालान काटते एआरटीओ प्रवर्तन। स्रोत - परिवहन विभाग
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में निजी वाहन के व्यावसायिक कार्य किए जाने पर तीन दिवसीय अभियान दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को बुलंदशहर एवं सिकंदराबाद में छह निजी कार, एक कैब को सीज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही दो बस एवं एक कैब के मानकों का उल्लंघन करने पर चालान काटा गया। इन सभी पर एआरटीओ प्रवर्तन ने 2.44 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजीव बंसल ने बताया कि परिवहन आयुक्त ने निजी वाहनों के व्यावसायिक कार्य किए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को नगर में बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद संग संयुक्त जांच अभियान चलाया। इस दौरान दो कार व एक कैब को सीज किया गया। इसके अलावा एक बस व एक कैब का चालान काटा गया। इन सभी पर एक लाख 24 हजार 10 रुपये का जुर्माना लगाया। इसके बाद सिकंदराबाद एआरएम संग वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन कार व एक कैब को सीज किया गया और एक बस का चालान काटा गया। इन सभी पर एक लाख 20 हजार तीन सौ रुपये का जुर्माना लगाया। इसमें दो वाहनों ने 23 हजार रुपये का जुर्माना जमा कर दिया। बताया कि शनिवार तक अभियान चलेगा। अभियान के दौरान कोई भी निजी वाहन यात्रियों को बैठा संचालित मिलता है तो उसे सीज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें