फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिना परमिट-फिटनेस के संचालित मिले सात स्कूली वाहन, चार हुए सीज, तीन का काटा चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मिशन सेफ फ्यूचर के तहत सोमवार को संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चला कार्रवाई की। इस दौरान बिना परमिट व फिटनेस के सात स्कूली वाहन संचालित मिले। जिसमें चार को सीज कर दिया गया और तीन का चालान काटने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन नीतू शर्मा ने बताया कि सोमवार को डीएस मेमोरियल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के तीन, मिर्जापुर स्थित नेशन पब्लिक स्कूल के दो, कृष्ण कुमार सरस्वती व विवेकानंद जूनियर हाईस्कूल के एक-एक वाहन अनफिट व बिना परमिट के संचालित मिले। जिसमें चार वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया और तीन वाहनों का चालान काटने की कार्रवाई की गई। सभी स्कूल संचालकों से अपील है कि अनफिट व बिना परमिट के वाहनों का संचालन न करें। अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूल भेजते समय वाहनों की अपने स्तर से जांच कर लें। वाहन अनफिट होने पर उसकी विभाग को सूचना दे सकते हैं। भविष्य में यदि कोई भी स्कूली वाहन बिना वैध प्रपत्रों के संचालित मिला तो स्कूल प्रबंधक के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें