फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बुलंदशहर में सात, खुर्जा में पांच स्थान हॉटस्पॉट चिह्नित, पानी का हो रहा छिड़काव

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ाने वाले 12 स्थानों को हॉटस्पॉट चिह्नित किया गया है। यहां पर वाहनों का अधिक संचालन होने पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रण करने के लिए पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। वहीं, सोमवार को केंद्रिय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बुलंदशहर का 312 तो खुर्जा का 318 एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

पिछले नौ दिनों से शहर का वायु प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक चल रहा है। ऐसे में लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी और गले में खराश की समस्या बढ़ने लगी है। यह समस्या सड़कों पर वाहनों के संचालन से उड़ने वाली धूल, धुंए और कूड़ा-कचरा जलाए जाने से हो रही है। डीएम ने सभी निकाय अफसरों को सड़कों पर पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अन्य विभागों से समन्वय बनाकर प्रदूषण के स्तर को कम करने का प्रयास करने के लिए कहा है।
इन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण

शहर के कालाआम चौराहा, स्याना अड्डा, डिप्टी गंज, भूड़ चौराहा, चांदपुर रोड, यमुनापुरम में वायु प्रदूषण सबसे ज्याद है। इसके अलावा सिकंदराबाद में दनकौर रोड, खुर्जा में जीटी रोड, जंक्शन रोड, मूंडाखेड़ा, शिकारपुर रोड और पुराने जीटी रोड पर रूट पर वाहनों का अधिक आवागमन होने की वजह से प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदूषण फैलाने पर जुर्माना भी लगाया गया है। साथ ही 12 ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं, जहां प्रदूषण अधिक है। इन सभी जगह पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट मांगी जा रही है। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें