फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: मथुरा में जिले के सात जूडो खिलाड़ियों ने झटके मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर के प्रीत विहार रोड स्थित रोजग्रोब नर्सरी स्कूल में मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों का सम्मान समारोह किया गया। खिलाड़ियों ने मथुरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में एक गोल्ड समेत सात मेडल जीते। इन सभी खिलाड़ियों को एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्रा ने फूल-माला पहनाकर व मेडल पहना स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्रीकांत शर्मा और जूडो कोच कमल यादव ने बताया कि मथुरा के हिंदुस्तान कॉलेज साइंस टेक्नोलॉजी में 31 जुलाई से दो अगस्त तक केवीएस रीजनल स्टेट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जिले से आठ बालिका जूडो खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन कर मेडल जीतने का प्रयास किया। इसमें सात खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर सफलता हासिल की। बताया कि 44 भारवर्ग में अनु ने स्वर्ण पदक, 26 भारवर्ग में पल्लवी व आयती, 32 भारवर्ग में वर्तिका व 27 भारवर्ग में गौरी ने रजत पदक जीता। वहीं, 52 भारवर्ग में हिमानी व रितिका और 40 भारवर्ग में कुमकुम ने कांस्य पदक जीता। इन सभी के साथ एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक मिश्रा ने पूर्व में प्रदेश स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता प्रिंस कुमार, अतुल कौशिक ने रजत पदक व कांस्य पदक विजेता रवीश कुमार को स्मृति चिह्न देकर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व विवके कुमार मिश्रा ने कहा कि जिसमें जो प्रतिभागी है उसमें पूरी तरह से ध्यान लगाएं। एक दिन सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी। प्रतियोगिता में मेडल जीतने से खिलाड़ी को अन्य प्रतियोगिताओं के लिए अधिक संभावनाएं रहती हैं। कड़ा परिश्रम करें तो हर खिलाड़ी मेडल जीत सकता है। समाजसेवी मीनाक्षी सिंह व स्कूल की प्रधानाचार्य सविता सिंह ने कहा कि कठोर परिश्रम से ही सफलता प्राप्त होती है। परिश्रम करते रहना चाहिए। यदि मेडल जीतने में असफल हो जाएं तो हिम्मत न हारें, दूसरी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करें। सम्मान समारोह में प्रदीप कुमार, आभा, शिखा माथुर व अनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें