फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सात करोड़ से 464 परिषदीय स्कूलों का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में विकास कार्य कराए जाने के लिए शासन ने सात करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि से जिले के 464 स्कूलों में विभिन्न विकास कार्य होंगे। इसके लिए विभाग ने काम शुरू कराने की तैयारी कर ली है। डीएम ने स्कूलों में होने वाले विकास कर्यों पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी कुलदीप मीना और बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ.लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि स्कूलों में कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से विकास कार्य होंगे। प्रतिदिन इनकी मॉनिटरिंग होगी। बीएसए ने स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने के लिए शासन द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प कार्य को शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस राशि से 149 स्कूलों में चहारदीवारी बनाई जाएगी। 82 स्कूलों में शौचालयों का निर्माण होगा। 62 स्कूलों में बिजली वायरिंग की व्यवस्था की जाएगी। 135 स्कूलों में बिजली उपकरण और 36 स्कूलों में मरम्मत कार्य होंगे। यह सभी कार्य इसी साल के अंत तक पूरे कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें