फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अपलोड सूचनाओं के सत्यापन के लिए बनाई गईं सात समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सोमवार के सूचनाएं अपलोड करने का काम पूरा हो गया। अपलोड सूचनाओं के सत्यापन के लिए तहसील स्तर पर सात समितियां बनाई गई है। 28 नवंबर तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति सत्यापित विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करेगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए हर साल केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चलती है। इस साल भी विद्यालयों से सूचनाएं मांगी गई हैं। इन सूचनाओं को पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 10 नवंबर तक का समय दिया था। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला प्रशासन की ओर से सात टीमें गठित की गई हंै। परीक्षा केंद्र निर्धारण की ऑनलाइन प्रक्रिया 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक चलेगी।
विद्यालयों की अपलोड की गई सूचनाओं का 17 नवंबर तक भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद चार दिसंबर तक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के लिए आवश्यक विवरण और प्रस्ताव परिषद को भेजने होंगे। 17 दिसंबर तक अस्थाई परीक्षा केंद्रों की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन

22 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित परीक्षा केंद्र की सूची परिषद के पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी और 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 84 हजार 44 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें