फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: परिषदीय विद्यालयों में सिखाएं जाएंगे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय विद्यालय की बालिकाओं को अब शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति के तहत आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे बालिकाएं आत्मरक्षा के साथ-साथ प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर सकेंगी। जल्द ही 750 से अधिक उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा अनुदेशक बालिकाओं को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय विद्यालयों में अनुदेशक व व्यायाम शिक्षक तैनात हैं। इन्हें बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए स्कूल महानिदेशक ने आदेश जारी कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि स्कूलों में बालिकाओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए शुरूआत कर दी है। इसके लिए संबंधित अधिकारी व शिक्षकों को जिम्मेदारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें