फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन नौ अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। राज्य कर्मचारियों के खेल विकास तथा शारीरिक संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज खेलों की जनपदीय व मंडलीय स्तर चयन की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 17 खेलों के लिए नौ अगस्त को टांडा स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन




जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय की ओर से सत्र 2023-24 में राज्य कर्मचारियों के लिए निर्धारित खेलों में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाॅल, बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन एंड बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाॅल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट व हॉकी का जिला स्तरीय चयन प्रतियोगिता नौ अगस्त को सुबह 10 बजे से आवास विकास स्थित टांडा स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही मंडलीय स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर सकेंगें। प्रातियोगिता चयन का आयोजन 13-14 अगस्त को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें