अनूपशहर में अपनी बेटी का मुंडन कराती सीमा हैदर व सचिन। संवाद
अनूपशहर। सीमा हैदर और सचिन मीणा अपनी आठ माह की बेटी मीरा का मुंडन संस्कार कराने के लिए सोमवार को अनूपशहर के मस्तराम घाट पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गंगा में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। लोगों ने उनके साथ फोटो व सेल्फी भी ली। सीमा हैदर ने भी गंगा में डुबकी लगाई और गंगा मैया के जयकारे लगाए। उन्होंने मुंडन करने वाले व्यक्ति को 251 रुपये नकद दिए और घाट पर बैठे पुरोहितों का आशीर्वाद लिया। सीमा हैदर के अनूपशहर पहुंचने की सूचना पर गंगा घाट पर भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सीमा और सचिन को देखकर तस्वीरें लीं और वीडियो बनाए। सीमा और सचिन की बेटी मीरा का जन्म आठ माह पहले नोएडा के एक अस्पताल में हुआ था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भगवान कृष्ण की भक्त मीराबाई के नाम पर रखा है। यह जोड़ा अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चाओं में रहा है। संवाद