फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr: खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का शुभारंभ, 1320 मेगावाट होगा विद्युत उत्पादन

Mon, 22 Sep 2025 08:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का वर्चुअल  उद्घाटन किया। इसी के साथ सोमवार को 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी यूनिट का वाणिज्यिक परिचालक शुरू हो गया।
विज्ञापन
केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत, आवास एवं शहरी कार्य विभाग के केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्लांट की दूसरी यूनिट का वर्चुअल  उद्घाटन किया। इसी के साथ सोमवार को 660 मेगावाट क्षमता की दूसरी यूनिट का वाणिज्यिक परिचालक शुरू हो गया। प्लांट से अब 1320 मेगावाट विद्युत उत्पादन होगा, जो ग्रिड के माध्यम से यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड व अन्य आवंटित क्षेत्र में जाएगी।

विज्ञापन


वर्चुअल शुभारंभ के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने टीएचडीसीआईएल कंपनी के अधिकारियों, तकनीकी टीम और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। यह परियोजना विद्युत क्षेत्र की वृद्धि को गति देने, ग्रिड स्थिरता को सुदृढ़ करने और उत्तर प्रदेश व देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। हालांकि टीएचडीसीआईएल जलविद्युत कंपनी के रूप में जानी जाती है, फिर भी कंपनी ने तापीय परियोजना को रिकॉर्ड समय में पूरा करने का उदाहरण प्रस्तुत किया है।

इस दौरान प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, विद्युत मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव श्रीकांत नागुलापल्ली, अतिरिक्त सचिव पीयूष सिंह, टीएचडीसीआईएल कंपनी के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई, कार्यकारी निदेशक नीरज वर्मा रहे। नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन से प्लांट का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। 
विज्ञापन


इस मौके पर टीएचडीसीआईएल के प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने कहा कि परियोजना की 660-660 मेगावाट क्षमता की दोनों यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। अब ग्रिड के माध्यम से 854 मेगावाट उत्तर प्रदेश को, राजस्थान को 281 मेगावाट, उत्तराखंड को 52 मेगावाट और अन्य आवंटित क्षेत्रों को 123 मेगावाट विद्युत आपूर्ति होगी। यह परियोजना करोड़ों घरों को 24 घंटे सस्ती बिजली उपलब्ध कराने, रोजगार सृजन करने और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

उद्घाटन के दौरान आरएम दुबे, बीके साहू, संदीप भटनागर, शैलेश ध्यानी, अनिल त्यागी, मुकुल शर्मा, एनके भट्ट, दिलीप कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार यादव, पीके नौटियाल, विजय सिंह बिष्ट आदि अधिकारी मौजूद रहे। 

प्लांट का 78 माह पहले हुआ था शिलान्यास -
परियोजना के निदेशक कुमार शरद ने बताया कि नौ मार्च 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1200 एकड़ भूमि में तैयार हुए इस प्लांट का शिलान्यास किया था। करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से पूरा प्लांट तैयार हुआ। 78 महीने बाद दूसरी 660 मेगावाट यूनिट के वाणिज्यिक परिचालन के साथ 1320 मेगावाट क्षमता विद्युत का उत्पादन शुरू हो गया है। प्रथम इकाई का वाणिज्यिक परिचालन 26 जनवरी 2025 को हुआ था और 30 मई 2025 को प्रधानमंत्री ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। द्वितीय इकाई को 28 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय ग्रिड से सफलतापूर्वक जोड़ा गया। 
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तारीखें --
21 मार्च 2024 -- पहली यूनिट के बॉयलर परीक्षण किया गया
26 जनवरी 2025 -- पहली यूनिट के परीक्षण के बाद संचालन शुरू किया गया
10 अप्रैल 2025 -- दूसरी यूनिट के बॉयलर परीक्षण किया गया।
30 मई 2025 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली यूनिट का लोकार्पण किया
28 अगस्त 2025 -- दूसरी यूनिट को ग्रिड से जोड़ने का ट्रायल पूरा हुआ।
18 सितंबर 2025 -- दूसरी यूनिट का पूर्ण लोड ट्रायल पूरा हुआ।
22 सितंबर 2025-- 660 मेगावाट दूसरी यूनिट का संचालन शुरू।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें