सिकंदराबाद। शिकायत पर जांच के बाद एसडीएम ने लेखपाल अमित कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। एसडीएम दीपक कुमार पाल ने बताया कि लेखपाल अमित कुमार सिंह के खिलाफ दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत की मांग करने समेत, अन्य मामलों में शिकायत मिली थी। लेखपाल अमित कुमार सिंह को लेकर एक ऑडियो भी वायरल हुई थी। वायरल ऑडियो में दाखिल खारिज के नाम पर 33 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने पर लेखपाल अमित कुमार सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया।