फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एसडीएम सिकंदराबाद ने सुनीं पूर्व सैनिकों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। सिकंदराबाद के तहसील सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले पूर्व सैनिकों ने एसडीएम सिकंदराबाद दिनेश चंद्र के साथ मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम ने पूर्व सैनिकों की दाखिल-खारिज समेत अन्य समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तरण भी किया। इस दौरान परिषद के तहसील अध्यक्ष गुलवीर सिंह और अन्य सदस्यों ने एसडीएम दिनेश चंद्र को सम्मानित किया। एसडीएम ने कहा कि पूर्व सैनिकों कभी भी अपनी समस्या लेकर उनके पास आ सकते हैं।
तहसीलदार संचय कुमार ने भी पूर्व सैनिकों की समस्या के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही। बैठक में कैप्टन बालेश्वर यादव, जगदीश, कटार सिंह, धर्मजित शर्मा, चंद्रवीर सिंह, सतेंद्र सिंह, शशि कुमारी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें