फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क किनारे खड़े बालू से भरे ट्रक से टकराई स्कूटी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र में बेलोन मार्ग पर 68 वर्षीय वृद्ध देवी सिंह की स्कूटी अनियंत्रित होकर बुधवार देर शाम सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल वृद्ध को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृ़त घोषित कर दिया। मामले में बृहस्पतिवार शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी रतन सिंह इरिगेशन इंटर काॅलेज में वरिष्ठ लिपिक पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह देर शाम लौट रहे थे। बताया गया कि बुधवार शाम को वह स्कूटी से कहीं गए थे। इसी दौरान नरौरा - बेलोन मार्ग पर बेलोन टोल प्लाजा से करीब 300 मीटर आगे रोड पर खड़े एक बालू रेत से भरे ट्रक से स्कूटी टकरा गई। जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोट लगी।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर अवस्था में डिबाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर उनकी शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें