फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में नन्हें-मुन्ने बने सेंटा क्लाज, बांटे उपहार

Sat, 24 Dec 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को बच्चों ने ईसा मसीह को याद किया गया। खालसा स्कूल, निर्मला कान्वेंट, संतोष इंटरनेशनल और रैनेसा स्कूल में हुए कार्यक्रमों में बच्चे सेंटाक्लाज बने और उपहार स्वरूप टॉफी-मिठाई बांटी।

खालसा स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस की शुरूआत फाइव हंड्रेड माहल्स गान की प्रस्तुति से की गई। अरावली, विंध्याचल, नीलगिरी और शिवालिक हाउस के छात्र-छात्राओं ने नृत्य पेश किया। प्रधानाचार्या अनीता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस को लेकर निर्मला कान्वेंट स्कूल को सुंदर तरीके से सजाया गया है।
विज्ञापन


प्रधानाचार्या सिस्टर डेजी ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी और प्रभु ईशा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी तरह रैनेसा स्कूल में क्रिसमस की शुरूआत कक्षा दो के छात्र प्रार्थना, हार्दिक, पंकल, परवीर, अंकुर, तरुण, अक्षित और विशाल ने नाटक प्रस्तुत कर की। जिसके अंतर्गत ईसा मसीह के संदेश को दर्शाया गया।

स्कूल के मुख्य प्रशासक अभिराग शर्मा, वरिष्ठ प्रशासक शिवम मोहन शर्मा, विश्वास शर्मा, प्रशासक वरुण कौशिक, प्रधानाचार्य अरुण कुमार शर्मा और मुख्य अध्यापिका ललिता श्रीनिवास ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी। उधर, संतोष इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस पर खेलकूद प्रतियोगिता हुई।

जिसका फाइनल आज शनिवार को होगा। पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही ईशा मसीह के जीवन पर नाटक प्रस्तुत किया अैर सिंगिंग प्रतियोगिता में भी भाग लिया। प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए ईशा मसीह के जीवन से अवगत करवाया। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर खुर्जा में जंक्शन रोड स्थित एल्पाइन पब्लिक स्कूल में यीशू मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। प्रतियोगिता के तहत स्कूल के चारों हाउस के बच्चे सागर, सृष्टि, वसुंधरा और हिमगिरि ने क्रिसमस ट्री को सजाया। स्कूल की प्रधानाचार्या निधि गुलाटी ने उपहार वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें