फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: जांच में स्कूल की लापरवाही आई सामने, बीएसए ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जांच में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस पर बीएसए ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। छात्रा के नाले में बहने के बाद बीएसए ने दो बीईओ की कमेटी का गठन कर जांच के लिए निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिल गई है। इसमें सामने आया है कि हादसे के दिन अधिक बारिश होने के बाद भी स्कूल ने छुट्टी कर दी थी। इसके चलते यह घटना हुई। मामले में स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब कर लिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिल तो सख्त कार्यवाही होगी।

स्कूल बंद होने से पढ़ाई ठप, अभिभावक परेशान
हादसे के बाद से ही सुशीला पब्लिक स्कूल दो दिन से बंद है। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे लेकर अभिभावक और बच्चे परेशान हैं। हादसा होने के बाद स्कूल प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हादसे को लेकर बच्चों में भय का माहौल भी है। बीएसए के कहना है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही इस समस्या का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें