फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: स्कूल वाहन का एक्सेल टूटा, बिजली पोल से टकराई, दो छात्र घायल

विज्ञापन
गुलावठी में एक्सल टूटने के बाद विद्युत पोल से टकराई स्कूली वैन। संवाद
विज्ञापन
गुलावठी। नगर में बृहस्पतिवार सुबह बच्चों से भरे एक स्कूल वाहन का एक्सेल अचानक टूट गया। गनीमत रही कि टक्कर के बाद गाड़ी पलटी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दो मासूम छात्र घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहींं, जांच के दौरान पता चला कि वाहन गाजियाबाद से ब्लैक लिस्ट चल रहा है और तीन साल से परमिट नहीं लिया है।
विज्ञापन

पिलखुवा जनपद हापुड़ स्थित एक निजी स्कूल का वाहन सुबह बच्चों को लेकर रवाना हुआ था। जैसे ही वाहन गुलावठी नगर के शहीद स्मारक से आगे बढ़ा, कोतवाली के पास अचानक उसका एक्सेल टूट गया। एक्सेल टूटते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधे सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभे में करंट और चिंगारी उठने का भय बन गया लेकिन समय रहते आपूर्ति ठप होने से बड़ा संकट टल गया। हादसे के वक्त वैन में पांच से छह बच्चे सवार थे। हादसे में नगर निवासी छात्र शौर्य और निर्भीक को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि गाड़ी पोल से नहीं टकराती, तो अनियंत्रित होकर पलट सकती थी, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ जाता।

बिना परमिट, इंश्योरेंस के हो रहा था संचालन
पिलखुवा के निजी स्कूल में चल रहा वाहन यूपी 14 जीटी 1895 को बिना परमिट संचालन होने पर गाजियाबाद से ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है। जिसकी आरसी भी सस्पेंड चल रही है। वाहन का परमिट 20 जुलाई 2022 को एक्सपायर हो गया, इसके बाद नवीनीकरण नहीं कराया गया। जबकि एक जुलाई 2025 को इंश्योरेंस व 17 अप्रैल 2026 को पीयूसी समाप्त हो चुका है लेकिन वाहन स्वामी बिना दस्तावेज पूर्ण किए वाहन का संचालन करवा रहा था। हालांकि वाहन की फिटनेस दो जुलाई 2026 तक है। यह सब जानकारी पोर्टल पर दर्ज है।
विज्ञापन

वाहन पर नहीं लिखा था स्कूल का नाम, कई थानों से होकर संचालित हो रहा वाहन
इस घटना ने स्कूली वाहनों की फिटनेस और शासन के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वाहन पर स्कूल का नाम भी नहीं लिखा हुआ था। जबकि प्रतिदिन वाहन दो जिलों व कई थानों से होकर वाहन गुजर रहा था। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सेल टूटने के कारण हादसा हुआ है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि क्या गाड़ी का फिटनेस सर्टिफिकेट वैध था या जर्जर वाहन के सहारे बच्चों की जान जोखिम में डाली जा रही थी। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें