बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से व्यवसायिक परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होंगी और 28 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा के लिए संबंधित कॉलेजों में तैयारियां तेज हो गई हैं।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से व्यवसायिक परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रथम सेमेस्टर दिसम्बर 2025 की परीक्षाओं का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 11 फरवरी से शुरू होने वाली इस परीक्षा में एमएजेएमसी, एमएससी बाॅयो टेक्नोलाजी, एमएसी माइक्रो बॉयोलॉजी, एमएसी बाॅयो इन्फारमेटिक्स, एमआईबी, एमएससी बॉयो कैमिस्ट्री, मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस, मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोटर्स, एमएससी ह्यूमेन डबलेप्मेंट व एमसीएस एमएससी कंप्यूटर साइंस आदि पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्रा शामिल रहेंगे। सभी पाठ्यक्रमों की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी।