फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सतीश वाल्मीकि चौथी बार भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में हुए शामिल

विज्ञापन
खुर्जा के सतीश वाल्मीकि भाजपा की राष्ट्रीय परिषद में सदस्यता मिलने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष सते
विज्ञापन
खुर्जा। न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी एडवोकेट सतीश वाल्मीकि लगातार चौथी बार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय परिषद में शामिल हुए। रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनको बधाई दी। सतीश वाल्मीकि ने बताया कि वर्ष 1986 में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। वर्ष 1988 में वह बूथ अध्यक्ष बने। वर्ष 2008 से 2010 तक बुलंदशहर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष और वर्ष 2010 से 2012 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे। वर्ष 2008 में जिला योजना समिति के सदस्य रहे। इसके बाद वर्ष 2016 में पहली बार पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की सदस्यता मिली और लगातार चार बार से परिषद शामिल हैं। रविवार को भाजपा की ओर से जारी की गई राष्ट्रीय सदस्यों की सूची में उनका नाम शामिल रहा। उनका कहना है कि पार्टी की ओर से जताए गए विश्वास से वह काफी खुश हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें