रेल फ्रेट कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर मैना-मौजपुर गांव में धरने पर बैठे किसान परिवर्तन यात्रा में आए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मिले। किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए नेताओं को ज्ञापन सौंपा।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने किसानों को आश्वासन दिया है। रेलवे फ्रेट कॉरीडोर के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे की मांग को लेकर मैना-मौजपुर गांव में किसानों का धरना 79वें दिन भी जारी रहा। बुधवार शाम पॉटरी नगरी पहुंची भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान किसान भी वहां पहुंचे।
परिवर्तन यात्रा के साथ पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर आदि से मिलकर किसानों ने अपनी समस्या बताई। किसानों का नेतृत्व कर रहे भाजपा किसान नेता विजेंद्र प्रताप सोलंकी ने किसानों को मुआवजा दिलवाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने इस संबंध में किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या के बारे में वह वार्ता कर समाधान कराएंगे। पूरन सिंह, सुग्रीव सोलंकी, उदयवीर, सौरभ सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, धर्मवीर शर्मा आदि रहे।