अब प्रतिदिन पटरी पर दौड़ेगी संगम एक्सप्रेस
बुलंदशहर। संगम एक्सप्रेस का सोमवार से प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। कोरोना काल में ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। 26 नवंबर 2020 से ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलाई जा रही थी। नियमित संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हो रही थी। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे मुख्यालय ने प्रतिदिन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि संगम एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि प्रयागराज संगम से चलकर मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस ट्रेन का अभी तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को संचालन हो रहा था। प्रयागराज से अब 31 जनवरी से प्रतिदिन संचालन शुरू हो रहा है। यह ट्रेन सोमवार सुबह बुलंदशहर स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ ही थर्मल स्कैनिंग की प्रक्रिया से भी गुजरना पड़ेगा।