फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सेल्समैन पर 17 लाख रुपये के गबन का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। फर्म संचालक ने अपने ही सेल्समैन पर 17 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लक्ष्मी नगर निवासी सुशांत अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी लोहे और सरिया की फर्म है। करीब ढाई वर्ष लक्ष्मण उनकी फर्म में सेल्समैन के रूप में कार्य कर रहा है।
आरोप है कि लक्ष्मण ने परिचित ठेकेदारों को माल आपूर्ति कराने का भरोसा दिलाकर फर्म से सरिया और अन्य निर्माण सामग्री उठाई। बाद में हिसाब करने पर 17 लाख रुपये बकाया निकले।
विज्ञापन

बताया कि आरोपी ने 17 लाख रुपये बकाया होने की बात स्वीकार करते हुए जल्द रकम लौटाने का आश्वासन दिया। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग उनके पास सुरक्षित है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया।
आरोप है लक्ष्मण ने ठेकेदारों के नाम पर दुकान से उठाए गए सामान को अन्य लोगों को बेचकर भुगतान ले लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें