फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फेस हाजिरी न लगाने वाले 357 कर्मचारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। फेस हाजिरी की व्यवस्था के बाद भी समय से कार्यालय न पहुंचने और फेस हाजिरी न लगाने वाले ऊर्जा निगम के 357 कर्मचारियों का वेतन रोका गया है। डीएम के निर्देश पर शुरू की गई व्यवस्था के बाद ऊर्जा निगम के विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारी समय से कार्यालय पहुंचें, इसके लिए फेस हाजिरी की व्यवस्था की गई थी। डीएम के निर्देश पर एनआईसी के अधिकारियों ने इसके लिए पोर्टल तैयार करते हुए कर्मचारियों का डाटा और कार्यालयों की लोकेशन फीड की गई थी। इसके बाद भी ऊर्जा निगम के विभिन्न कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों ने इसे अनदेखा किया। जून माह के डाटा का निरीक्षण करने पर पता चला कि विभिन्न कार्यालयों में तैनात कुल 357 कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे और न ही फेस हाजिरी लगाई। मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को फेस हाजिरी लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी कर्मचारी इसमें रुचि नहीं दिखा रहे थे। जिसके चलते देहात खंड के 35, खुर्जा खंड के 22, प्रथम परीक्षण खंड के दो, शहरी खंड के 48, ककोड़ खंड के 26, सिकंदराबाद खंड के 34, स्याना खंड के 36, परीक्षण खंड द्वितीय के 15, डिबाई खंड के 57, जहांगीराबाद खंड के 35, शिकारपुर खंड के 40 और परीक्षण खंड तृतीय के सात कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोका गया है। बताया कि फेस हाजिरी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें