बुलंदशहर। बीएलओ ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों पर बीएसए ने कड़ा शिकंजा कस दिया है। तहसील स्तर से ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद कार्यभार ग्रहण न करने पर बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने 30 शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि निर्वाचन जैसे अति-महत्वपूर्ण कार्य के लिए तहसील से इन सभी को बार-बार फोन कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन उन्होंने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की। उच्च अधिकारियों के निर्देशों को अनसुना करने और लगातार लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वेतन रोकने के साथ ही सभी 30 कर्मियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समय से जवाब न मिलने और लापरवाही जारी रहने पर संबंधित के खिलाफ और भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।