फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सड़क पार कर रहे साधु को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
बुलंदशहर मृतक साधू ओमप्रकाश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बुलंदशहर/सिकंदराबाद। सड़क पार कर रहे साधु को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल साधु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजन शव को देखते ही में चीख पुकार मच गई। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव हरिसिंह थाना एटा, जनपद एटा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश 68 वर्ष ने करीब 20 साल पहले गृहस्थ जीवन त्याग संन्यास ले लिया था। वह नागा पंथ से जुड़े थे। सिकंदराबाद में गुलावठी फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे-34 पर स्थित उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा आश्रम से जुड़े थे और वह अकसर वहां आते थे। आश्रम पर भंडारे के कार्यक्रम होने के चलते सोमवार को ही वह अखाड़ा पर आए थे।
बुधवार की सुबह वह गुलावठी फ्लाईओवर के पास सड़क को पैदल पार कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता के पास मिले आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने उनकी शिनाख्त कर उन्हें जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि वह चार भाई हैं। वह और उनसे बड़े भाई अशोक कुमार, छोटा भाई संतोष दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सबसे छोटा भाई विनोद गांव में ही खेती करते हैं। सभी भाई शादीशुदा हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटा रही है, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें