फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने सदर से बदला प्रत्याशी, शुजात आलम को टिकट

Thu, 29 Dec 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बुलंदशहर
विज्ञापन
शुजात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सपा ने सदर विधानसभा सीट से बुधवार को अपना प्रत्याशी बदल दिया। पार्टी आला कमान ने मुस्तकीम अल्वी का टिकट काटकर शुजात आलम को प्रत्याशी घोषित किया है। इसी के साथ सपा ने छह विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी फाइनल कर दिए। हालांकि स्याना विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है।
विज्ञापन


अभी तक सदर सीट से पार्टी का चेहरा मुस्तकीम अल्वी थे। पार्टी इस सीट पर प्रत्याशी अल्वी को कमजोर मान रही थी। यही कमजोरी मुस्तकीम अल्वी का टिकट कटने का कारण बन गई। मुस्तकीम अल्वी की जगह सपा के वरिष्ठ नेता शुजात आलम को सदर सीट से कंडीडेट घोषित किया गया है।

शुजात आलम पिछले दो विधानसभा चुनाव 2007 व 2012 में सदर सीट से चुनाव मैदान में थे। सदर में शुजात आलम की काफी पकड़ है, इसी समीकरण को देखते हुए उनका टिकट फाइनल हुआ है। खुर्जा में रवींद्र वाल्मीकि पार्टी का चेहरा हैं। उनको पहली बार चुनाव मैदान में खुर्जा विधानसभा सुरक्षित सीट से उतारा गया है।
विज्ञापन


डिबाई विधानसभा सीट पर भाजपा से सपा में आए हरीश लोधी चुनाव लड़ेंगे। डिबाई विधानसभा सीट पर पिछला चुनाव सपा के टिकट पर गुडडू पंडित ने जीता था। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के कारण विधायक बंधुओं को पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद उभरे नए समीकरण में हरीश लोधी को टिकट मिला, हालांकि वह पहली बार चुनाव मैदान उतरे हैं।

अनूपशहर विधानसभा सीट पर हिमायत अली को प्रत्याशी घोषित किया है। हिमायत अली पिछला चुनाव करीब दो हजार वोटों से हारे थे। अनूपशहर सीट को सपा बेहद मजबूत मानकर चल रही है। सिकंदराबाद विधानसभा सीट पर पूर्व मंत्री अब्दुल रब सपा के प्रत्याशी हैं।

सिकंदराबाद में मुस्लिम और यादव मतदाताओं की खासी तादाद है। यादव और मुस्लिम सपा के बुनियादी वोट माने जाते हैं। इसीलिए यह सीट भी बेहद मजबूत समझी जा रही है। हालांकि यहां से एमएलसी जितेंद्र यादव अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे।

शिकारपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में राकेश शर्मा को टिकट दिया गया था। विधानसभा चुनाव-2012 में शिकारपुर से सपा ने चुनाव जीता था और विधायक गुडडू पंडित के भाई मुकेश शर्मा विधानसभा पहुंचे थे। मुकेश शर्मा को भी भाई गुडडू पंडित की तरह सपा से बाहर कर दिया गया हैं। ब्रह्माण समीकरण के मद्देनजर पार्टी ने शिकारपुर में राकेश शर्मा को टिकट दिया।

पार्टी हाईकमान के आदेश पर सदर सीट का प्रत्याशी बदला गया है। स्याना विधानसभा के लिए प्रत्याशी तलाश लिया गया है। जल्द ही नाम घोषित किया जाएगा। पार्टी हाईकमान का जैसा आदेश होगा, सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे। - दिनेश गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष, बुलंदशहर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें