फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सिंगल विंडो हेल्प डेस्क का सदर विधायक ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। ऊर्जा निगम संबंधी समस्याओं के समाधान करवाने के लिए उपभोक्ताओं को अब भटकना नहीं पड़ेगा। ऊर्जा निगम की ओर से नगरीय डिविजन के तीन बिजलीघरों में हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई। शनिवार को हाईडिल काॅलोनी स्थित बिजली घर पर हेल्प डेस्क का सदर विधायक व मुख्य अभियंता ने विधिवत शुभारंभ किया। अब हेल्प डेस्क सिंगल विंडो सिस्टम की तरह काम करेंगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कार्यालय पर समय-समय पर लोग नए कनेक्शन, मीटर खराब को बदलवाने, बिजली बिल में गड़बड़ी, नई लाइन के लिए स्टीमेट बनवाने समेत अन्य समस्याओं को लेकर आते रहते है।
ऐसे में उपभोक्ताओं को एक से दूसरे कार्यालय जाना पड़ रहा था। लेकिन अब उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प डेस्क बनाई जा रही हैं। नगरीय डिविजन क्षेत्र में हाइडिल कालोनी स्थित बिजलीघर, सब्जी मंडी बिजलीघर और अंसारी रोड पर हेल्प डेस्क तैयार की गई।
विज्ञापन





Iनगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा के लिए तीन बिजलीघरों में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत हेल्प डेस्क शुरू कर दी गई हैं। उपभोक्ता अब अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं दर्ज करा समाधान करवा सकेंगे। हेल्प डेस्क पर कर्मचारी शिकायतों को रजिस्टर में दर्ज कर समाधान करवाएंगे। - संजीव कुमार, मुख्य अभियंता, ऊर्जा निगमI
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें