फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कल्याण सिंह द्वार लगाने को लेकर शहीद के परिजनों का हंगामा, काम रुकवाया

विज्ञापन
गांव परवाना गेट पर द्वार बनाने को लेकर दोनों पक्षों से वार्ता करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव परवाना के मुख्य द्वार पर स्याना विधायक की निधि से कल्याण सिंह द्वार लगाने को लेकर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया, तब मामला शांत हुआ। द्वार को लेकर दो पक्षों में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी की निधि से औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव परवाना के मुख्य द्वार पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह का द्वार लगना था।
शनिवार की देर शाम ठेकेदार चमन सिंह गेट पर गड्ढे खुदवाने के लिए कर्मचारियों को लेकर पहुंच गए। कर्मियों ने दो गहरे गड्ढे खोद डाले।
सूचना पर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिवार के 15-20 लोग एकत्रित होकर मौके पर पहुंचे और यहां शहीद द्वार बनवाने की बात कहकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि इस गेट पर शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा का गेट प्रस्तावित है।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर औरंगाबाद इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह और खानपुर थाना प्रभारी संदीप मलिक तीन गाड़ी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्याना के नायब तहसीलदार मुन्ने खां और सुलभ गुप्ता भी मौके पर आ गए। नायब तहसीलदार ने पीडब्ल्यूडी विभाग का मामला बताते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया। ठेकेदार चमन सिंह ने तैयार सामग्री को गड्ढे में लगाने की बात कही तो शहीद के परिजन भड़क उठे। पुलिस ने भी उनसे गड्ढे भरवाने का अनुरोध किया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने काम को रुकवा दिया।

I- परवाना गांव के दो रास्ते हैं। एक रास्ता शहीद कर्नल के नाम से है। जबकि, दूसरे रास्ते पर स्याना विधायक ने पूर्व मुख्यमंत्री का द्वार बनवा रहे थे। शहीद के परिजनों का कहना था कि इस पर शहीद के नाम से द्वार का प्रस्ताव पास है। फिलहाल काम को रुकवा दिया गया है। सोमवार को द्वार का हल निकाल लिया जाएगा। - संदीप मलिक, इंस्पेक्टर खानपुरI


I- मुख्य द्वार पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने काम को रुकवा दिया है। दोनों पक्षों से बातचीत करके हल निकाल लिया जाएगा। - देवेंद्र सिंह लोधी, विधायक स्यानाI


शहीद के परिजन धरने पर बैठे

शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा के परिजन रविवार की दोपहर धरने पर बैठ गए। दिनेश पाठक, सोनू पाठक, मोहनलाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रमेश गौतम, धीरेन्द्र लोधी का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने गौरव द्वार बनाने की घोषणा की थी। पीडब्ल्यूडी विभाग से एनओसी नहीं मिली है। बाकी जिला पंचायत से प्रस्ताव पास हो गया है। जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

गांव परवाना गेट पर द्वार बनाने को लेकर दोनों पक्षों से वार्ता करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें