फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत ऑपरेशन करने पर महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत ऑपरेशन करने पर महिला की हालत बिगड़ी, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की कोठी के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आरोप है कि चिकित्सक ने वृद्ध महिला मरीज के पेट में गांठ बताकर गलत ऑपरेशन कर दिया। यही नहीं पहले ऑपरेशन के लिए 30 हजार जमा करवाए गए उसके बाद ऑपरेशन के बीच में फिर से एक लाख रुपये की मांग की गई। ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। हायर मेडिकल सेंटर ले जाने पर चिकित्सकों ने महिला का उपचार के लिए मना कर दिया। अब वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, शिकारपुर थाना क्षेत्र के गांव सेहतपुर वेरी निवासी किरण पत्नी स्व. देवेंद्र को कुछ दिन पूर्व पेट में दर्द आदि की शिकायत हुई थी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की कोठी के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उनके पेट में गांठ होने की बात कही और फिर तत्काल ऑपरेशन के लिए कहा था, जिसके एवज में चिकित्सकों ने 30 हजार रुपये की मांग की थी। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन की फीस जमा करने के बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन शुरू कर दिया और बाद में ऑपरेशन बीच में ही छोड़ कर एक लाख रुपये की मांग की गई, जो कि पीड़ित पक्ष ने उन्हें दे दी थी। इसके बाद चिकित्सकों ने ऑपरेशन किया, लेकिन उसके बाद से महिला की हालत और भी बिगड़ने लगी। परिजन महिला को हायर मेडिकल सेंटर दिल्ली, मेरठ व अन्य स्थानों पर लेकर पहुंचे, जहां विशेषज्ञों ने बताया कि महिला का गलत ऑपरेशन किया गया है। साथ ही चिकित्सकों ने उसकी हालत को नाजुक बताते हुए परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी, जिसके बाद परिजन कई बार बुलंदशहर स्थित ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन अब उसने भी इलाज करने से इनकार कर दिया। रविवार शाम करीब चार बजे अस्पताल पहुंचे परिजनों और अस्पताल कर्मियों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। देखते ही देखते मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। परिजन अस्पताल प्रशासन पर गलत ऑपरेशन करने और बीच ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन फीस से अतिरिक्त रुपये मांगने का आरोप लगा रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें