फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई: प्रवेश के लिए तीसरे चरण में आवेदन 19 तक होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा के अधिकार के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 19 फरवरी तक होंगे। इसके बाद 24 फरवरी को लाटरी निकाली जाएगी। इसमें चयनित बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि अगला शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले बच्चों को स्कूल आवंटित किए जा सके, इसके लिए इस बार दिसंबर से ही आवेदन और लॉटरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दिसंबर और जनवरी में दो चरणों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फरवरी में तीसरे चरण की प्रक्रिया के तहत एक तारीख से आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन ऑनलाइन 19 फरवरी तक होंगे। इसके बाद आवेदन पत्रों की जांच बीएसए स्तर से होने के बाद लॉटरी निकाली जाएगी।
बीएसए ने बताया कि पहले चरण में 2887 व दूसरे चरण में 1531 चयनित छात्र-छात्राओं को स्कूलाें का आवंटन कर दिया गया है। इच्छुक आवेदक वेबसाइट rte25.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। तीन लॉटरी पूरी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया बंद हो जाएगी। इन तीनों लॉटरी में चयनित छात्र-छात्राओं का अप्रैल माह से शुरू होने वाले नए शिक्षण सत्र से पहले आवंटित स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें