फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 79 गांव के विकास के लिए पहली किस्त में मिले 7.90 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल जिले के 79 गांवों के विकास के लिए पहली किस्त में 7.90 करोड़ की राशि प्राप्त हो गई है। प्रत्येक गांव के लिए 10-10 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस राशि से चयनित गांवों में विकास कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) प्रमुख योजनाओं में से एक है। इस योजना में उन गांवों को शामिल करने का प्रावधान है, जहां 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति जनसंख्या निवास करती हो। ताकि इन गांवों को शत प्रतिशत आदर्श ग्राम का दर्जा दिया जा सके। इन गांवों का एकीकृत विकास सुनिश्चित किया जा सके। ऐसे गांवों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए वहां अपेक्षित सभी भौतिक सुविधाएं और सामाजिक संरचना हो सके। योजना के तहत चयनित एक गांवों के विकास पर 20 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान है।
इस राशि से गांव में पेयजल और स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, समाज सुरक्षा, ग्रामीण सड़कें, आवास और विद्युत व्यवस्था आदि विकास के कार्य शामिल हैं। इस योजना को संचालित करने की जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी को दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास नीलम चौहान ने बताया प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में शामिल 79 गांवों को पहली किस्त के तौर पर 10-10 लाख रुपये जारी हो गए हैं। इस राशि से इसी माह से विकास कार्य शुरू हो हो गए हैं। इन गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समय-समय पर समीक्षा के साथ जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें