फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: हापुड़ की चीनी मिलों पर गन्ना किसानों का चल रहा 33 कराेड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। इस समय चीनी मिलों के संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक हापुड़ की दो चीनी मिलों पर जिले के किसानों का 33 करोड़ रुपये बकाया भुगतान चल रहा है। अच्छी बात यह है कि वेव शुगर मिल ने किसानों का शतप्रतिशत गन्ना भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन




जिले में गन्ना उत्पादक किसानों की संख्या 1.40 लाख के आसपास है। इन किसानों का जिले की वेव शुगर मिल, अनामिका मिल, साबितगढ़ मिल और अनूपशहर मिल गन्ना खरीदती हैं। इसके अलावा गैर जनपद में हापुड़ की सिंभावली व ब्रजनाथपुर के अलावा संभल की रजपुरा चीनी मिल और अमरोहा की चंदनपुर मिल भी जिले के किसानों का गन्ना खरीद करती हैं। साबितगढ़, अनामिका, अनूपशहर, रजपुरा और चंदनपुर चीनी मिल तो किसानों का शतप्रतिशत भुगतान कर चुकी हैं। जबकि अभी भी हापुड़ की सिंभावली और ब्रजनाथपुर चीनी मिल किसानों का 33 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया है। समय पर बकाया गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसान परेशान हैं और वह लगातार कार्यालय के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं। जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती का कहना है कि शासन का निर्देश है कि चीनी मिल को किसान से खरीदे गए गन्ने का 14 दिन के बाद भुगतान करना होता है। लेकिन यह हापुड़ की दो चीनी मिल इस निर्देश का भी पालन नहीं कर रही हैं। बकाया गन्ना भुगतान न करने वाली चीनी मिलों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। इन मिलों से किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने के लिए जल्द ही सख्त कार्रवाई होगी। किसानों का जल्द से जल्द भुगतान कराने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। वहीं, किसान राकेश सिंह और चंद्रपाल का कहना है कि समय पर गन्ना भुगतान न मिलने के कारण किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वह मिल के साथ विभागीय अधिकारियों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें