फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पिछड़ा वर्ग की बेटियों की शादी के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से शादी अनुदान योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत पात्र आवेदकों को बेटी की शादी के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिए 1652 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रिया शर्मा ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र आवेदक शादी की तिथि से 90 दिन पहले और शादी के 90 दिन बाद तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उसी वित्तीय वर्ष में करना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.shadianudan.upsdc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक अन्य पिछड़े वर्ग का होना चाहिए। अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग के व्यक्ति इस योजना के पात्र नहीं हैं। शादी के समय बेटी की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
आवेदक की वार्षिक आय ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक का बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में होना अनिवार्य है। एक परिवार अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए अनुदान प्राप्त कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदक को पहचान पत्र, बैंक पासबुक, विवाह प्रमाणपत्र, वर-वधू की आयु से संबंधित प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और आवेदक व बेटी का फोटो अपलोड करना होगा। आवेदक और उसकी बेटी के आधार कार्ड से मोबाइल नंबर लिंक होना भी अनिवार्य है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें