अनूपशहर। विधानसभा क्षेत्र के खनपुरा-आंजनी मार्ग से लालनेर देवी चांमड मंदिर होते हुए नवीनगर मार्ग का नवनिर्माण होगा। करीब 2.15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के नवनिर्माण के लिए शासन से 1.80 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा।
खनपुरा-आंजनी मार्ग से लालनेर देवी चांमड मंदिर होते हुए नवीनगर मार्ग पिछले काफी समय से जर्जर हाल हैं। इसके चलते इससे गुजरने वाले लोगों व वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने मार्ग का नवनिर्माण कराने की मांग की थी। इस पर भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मार्ग के नवनिर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भिजवाया था। विधायक ने बताया कि प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से मार्ग का निर्माण करवाया जाएगा। संवाद