फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: राजस्थान के किराना व्यापारी से 1.73 करोड़ हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशांबी। सीकर राजस्थान के किराना व्यापारी सुरेश कुमार ने कौशांबी थाने में पांच लोगों के खिलाफ 1.73 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी ने बताया कि वर्ष 2020 में वैशाली के देवेंद्र पाल ने उनसे संपर्क कर उधार में खाद्य सामग्री ली थी। माल की कीमत 1.73 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई तो उन्होंने फोन पर तकादा किया। आरोपी ने कुछ रकम देने का आश्वासन दिया। जब वह पैसे लेने पहुंचे तो आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। देवेंद्र ने उनसे अलग-अलग लोगों के नाम पर माल खरीदा था। व्यापारी ने बताया कि देवेंद्र के खिलाफ अलीगढ़, बिहार के मधुबनी, पूर्णिया और कौशांबी थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने बाजार से उधार में माल उठाकर देवेंद्र को बेचा था, जिसका भुगतान करने के लिए उन्हें अपनी जमीन बेचनी पड़ी है। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि देवेंद्र पाल व उनकी पत्नी, घनश्याम और राजेंद्र शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें