फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बादशाहपुर पंचगईं गांव से कौशांबी तक रोडवेज का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। बादशाहपुर पंचगईं गांव से कौशांबी रोडवेज बस अड्डा तक बस का संचालन शुरू हो गया। इससे शिकारपुर मार्ग स्थित 12 गांवों के लोगों को बुलंदशहर, गाजियाबाद और दिल्ली तक आवागमन सुगम होगा। बस का संचालन शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


बादशाहपुर पंचगईं निवासी महेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिकारपुर मार्ग स्थित सभी गांव के लोगों को दिल्ली व गाजियाबाद जाने के लिए पहले अपने निजी वाहन या किसी डग्गामार के सहारे खुर्जा पहुंचना पड़ता था। इसके बाद वहां से बस के माध्यम से यात्री अपने गंतव्य की ओर जाते थे। शाम के समय घर लौटने में सबसे ज्यादा परेशानी होती थी, जिस कारण रात के समय गांव कोई भी ग्रामीण सफर नहीं करता था।

इसी के चलते उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने गांव से रोडवेज बस की सुविधा शुरू करने की मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए परिवहन मंत्री की ओर से रोडवेज बस का संचालन शुरू करने के आदेश जारी किए गए, जो शनिवार से शुरू हो गई। महेश प्रताप सिंह ने बताया कि इससे बादशाहपुर के अलावा रामबास, कलाखुरी, बाड़ा, देवराला, आचरू कला, बिजलीपुर, सैमड़ा फरीदपुर, बगराई खुर्द, बगराई कला और नेमताबाद शुक्ला गांव के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर शनिवार सुबह से बस का संचालन शुरू हो गया है, जो सुबह साढ़े आठ बजे गांव से शुरू होकर शिकारपुर रोड होते हुए खुर्जा नगर, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दादरी, लालकुआं गाजियाबाद और इसके बाद कौशांबी बस अड्डा पहुंचेगी। वापसी में कौशांबी से ढाई बजे रवाना होगी और इसी रूट से शाम साढ़े चार बजे तक गांव आ जाएगी। - राजेंद्र सिंह, एआरएम, खुर्जा रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें