फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: अनूपशहर मेले के लिए रोडवेज बसों का संचालन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कार्तिक गंगा स्नान को लेकर बुलंदशहर रोडवेज बस अड्डे से अनूपशहर के लिए रोडवेज बस का संचालन रविवार से शुरू हो जाएगा। बुलंदशहर डिपो से प्रतिदिन करीब 30 बसों का संचालन अनूपशहर गंगा घाट के लिए किया जाएगा। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। वहीं, स्याना बस अड्डे से गढ़ गंगा के लिए सोमवार से सभी बसों के फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बुलंदशहर डिपो के एआरएम परमानंद ने बताया कि अनूपशहर के लिए दो नवंबर से छह नवंबर तक प्रतिदिन 30-30 बसों का संचालन किया जाएगा। सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक प्रत्येक 30 मिनट पर यात्रियों की संख्या के आधार पर किया जाएगा। यात्री नगर के पुराने रोडवेज बस अड्डे से आकर अनूपशहर के लिए सफर कर सकते हैं। नरौरा एवं अहार गंगाघाट जाने वाले यात्रियों के लिए उनकी संख्या के आधार पर बसों का संचालन होगा।
उधर, स्याना-गढ़ यूनियन अध्यक्ष जागेश चौहान ने बताया कि गढ़ गंगा के लिए बुलंदशहर के स्याना बस अड्डे से मंगलवार से प्रत्येक 15 मिनट पर बस गढ़ के लिए रवाना होगी। चार नवंबर को बसों का संचालन देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में यात्री चार नवंबर को किसी भी समय निजी बसों से सफर कर सकते हैं। जो बुलंदशहर से चलकर गढ़ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थान तक छोड़ेंगी। पांच नवंबर को यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें